वापी, सं. बुधवार को भिलाड विस्तार में स्थित एक प्राईमरी स्कूल में विद्यार्थियों को रेनकोर्ट का वितरण किया गया. जानकारी के अनुसार भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे भारत में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. जिसके अंतर्गत भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष विनोद ङ्क्षसह के नेतृत्व में गुजरात टीम ने वलसाड जिला के भिलाड़ ग्राम पंचायत विस्तार में स्थित एक प्राईमरी स्कूल में ऋषिप्लास्ट कंपनी के सहयोग से विद्यार्थियों को रेनकोर्ट वितरित किया. इस मौके पर भिलाड थाना के पीआई गोस्वामी, सोलंकी के साथ ही अशोक शर्मा, निलेशभाई तथा अन्य स्टॉफ मौजूद थे. इन सभी ने विद्यार्थियों को रेनकोर्ट वितरित किया साथ ही सभी बच्चों को खाने-पीने की सामग्रियां भी प्रदान की गयी तथा उन्हें भय मुक्त रहकर पढ़ाई करने के प्रति जागरूक किया गया. इस दौरान स्कूल का स्टॉफ, एसोसिएशन के प्रतिनिधि सहित अन्य लोग मौजूद थे. रेनकोर्ट प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी प्रसन्न नजर आये.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें