वापी, सं. लायंस क्लब ऑफ वापी नाईस द्वारा वापी के विभिन्न निचले विस्तारों में पानी भर जाने से स्थानीय लोगों को बिस्कुट और खाद्य सामग्रियों का वितरण किया. उल्लेखनीय है कि वापी में सामाजिक कार्यक्रमों से पहचाने जाने वाली लायंस क्लब ऑफ वापी द्वारा जब भी कोई आपदा, सामाजिक कार्य या फिर मदद की जरुरत हो तो यह संस्था हमेशा तत्पर रहती है और समस्या के निराकरण में मदद करती है. बुधवार को भी वापी में भारी बारिश के चलते कई घरों में पानी भर गया था और कई लोग सुबह से अपना खाना तक नहीं बना पाये थे. क्योंकि उनके घरों में 2 से 3 फिट पानी भरा हुआ था. जिससे कई परिवार प्रभावित हुये थे. इसे लेकर लायंस क्लब ऑफ वापी नाईस के प्रतिनिधियों ने पानी से पीडि़त परिवारों को 4 हजार बिस्किट के पैकेट, 1200 कच्चे पांव, 200 फूड पैकेट, 5 किलो आलू, सब्जी सहित अन्य प्रकार की सामग्रियों का वितरण किया. वापी जी.आई.डी.सी. के सिनेपार्क टॉकिज के सामने स्थित चॉल में रहने वाले लोगों की सेवा लायंस क्लब द्वारा की गयी. इस अवसर पर दीपक रउरा, खेराज भानुशाली, स्मिता मेहता, संजीव चौधरी, शैलेश मेहता सहित अन्य लोग मौजूद थे.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें