वापी, सं. पारडी के कलसर गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. बताया जाता है कि पारडी तालुका के कलसर गांव के डूंगर फलिया में रहने वाला करीब 38 वर्षीय महेश नानूभाई ढ़ोडिया पटेल अपने घर की लाईट बंद हो जाने की वजह से वह घर के नजदीक स्थित बिजली के खंभे के पास गया था. जहां पर अर्थिंग वायर से उसका हाथ टच हो जाने से उसे बिजली का जोरदार करंट लगा. तत्पश्चात महेश पटेल को उपचार के लिये मोहनदयाल हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया. घटना की जानकारी मृतक के संबंधी भरतभाई नानूभाई पटेल ने पारडी पुलिस को दी है. अब आगे की जांच बिट के जमादार तुलसी राम रहे है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें