वापी, सं. वलसाड के अतुल स्थित श्मशान गृह में पानी भर जाने से लाखों का नुकसान हुआ है. बताया जाता है कि पारडी के वैकुंठ श्मशान गृह में गत मंगलवार को बाढ़ आने की वजह से कैम्पस में पानी भर गया था. जिससे श्मशान के माल-सामान का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. संस्था के मंत्री संजयभाई बारीया ने कहा कि बारिश के कारण वलसाड के अतुल में श्मशान बंद होने के कारण वलसाड से तीन मृत देह को अग्नि संस्कार के लिये आये और भारी मेहनत के बाद अंतिम संस्कार किया गया था. पारडी श्मशान गृह में मंत्री तथा कर्मचारी तथा संस्था का सहकार सराहनीय रहा है. भारी बारिश में अग्नि संस्कार करने के बदल परिवारजनों ने आभार व्यक्त किया है. बारिश से हुए श्मशान को नुकसान को लेकर उसकी मरम्मत कराने के लिये दान दाताओं को आगे आने के लिये संस्था के मंत्री संजयभाई बारिया ने अपील की है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें