शुक्रवार, 5 अगस्त 2016

डेंजर्स एडवेंचर्स स्पोर्ट्स लांगेस्ट विश्व पदयात्री की टीम पहुंची सिलवासा 

एसपी प्रमोद कुमार मिश्रा से टीम ने की मुलाकात

सिलवासा, सं. लिम्बा बुक ऑफ और गिनीज बुक, इंडिया स्टार बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड होल्डर डेंजर्स एडवेंचर्स स्पोर्ट्स लांगेस्ट विश्व पदयात्री की टीम गुरुवार को संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली की राजधानी सिलवासा पहुंची. इस दौरान टीम के तीन सदस्यों अवध बिहारी लाल, जितेन्द्र प्रताप एवं महेन्द्र प्रताप ने दानह पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा से सिलवासा पुलिस मुख्यालय में मुलाकात की. इस दौरान एसपी ने इन तीनों सदस्यों का स्वागत किया साथ ही इन सभी ने अपनी यात्रा के बारे में भी एसपी को अवगत कराया. इसके अलावा एसडीपीओ के.रमेश से भी इन पदयात्रियों ने मुलाकात की. इस संबंध में एसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि यह काफी खुशी की बात है कि तीन लोग पूरे विश्व में पैदल भ्रमण कर रहे है जिसके जरिये लोगों को विभिन्न मुद्दों पर जागरूक भी कर रहे है. उन्होंने बताया कि यह सभी आज दानह में विश्राम करेंगे और शुक्रवार सुबह सायली में आयोजित वृक्षारोपण में भी शामिल होंगे.

उल्लेखनीय है कि डेंजर्स ऐडवेंचर्स स्पोर्ट्स लांगेस्ट विश्व पदयात्रियों ने अपनी यात्रा की शुरूआत ३० जुलाई-१९८० से भारत-नेपाल सीमा से किया था. इस टीम में शामिल यह तीनों लोग केवल भारत ही नहीं बल्कि नेपाल, तिब्बत, अफगानिस्तान, चीन, पाकिस्तान, म्यांमार, थाईलैंड, बांग्लादेश, चाईना में यह टीम पदयात्रा कर चुकी है. अब तक इन लोगों ने ११ देशों का भ्रमण किया है और विभिन्न स्थानों पर करीब ५ लाख से अधिक पौधे भी लगाये है. ३,१०,००० किमी का पैदल चलने का रिकॉर्ड सहित अन्य रिकॉर्ड भी इनसभी ने बनाया है. इनके साथ ही जगह-जगह पर कई लोग भी जुड़े थे. यह टीम विश्वशांति, युवा जनजागृति, जल एवं पर्यावरण संरक्षण, सांप्रदायिक सद्भाव एवं भ्रूण हत्या के विरोध में जनजागृति करते है. वे जहां भी गये स्थानीय कलेक्टर एवं पुलिस अधिकारियों ने इन्हें सहयोग दिया है. यह टीम गुरुवार को सिलवासा पहुंची जहां पर सभी ने एसपी से मुलाकात किया.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें