शुक्रवार, 5 अगस्त 2016

दरिया में बहा नाव, तीथल में मिला

नाव टूटने से लाखों का नुकसान

वापी, सं. पारडी तालुका में मंगलवार को हुई भारी बारिश के दौरान एक नाव बहकर दरिया में चला गया जो तिथल से बरामद किया गया. इस नाव को टूटने से लाखों का नुकसान हुआ है. बताया जाता है कि मंगलवार को हुई भारी बारिश के कारण उमरसाड़ी माछीवाड़ का सागर खेडू के दरिया किनारे पार्क की गयी नाव दमनप्रसाद इंड जीजे-15-एमएम नंबर जो उमरसाड़ी माछीवाड के गरीब सागर खेडू बालूभाई लालाभाई टंडेल की नाव है. लेकिन उपरवास में भारी बारिश के कारण बाढ़ आने की वजह से नाव दरिया में बह गया. जिस नाव को बुधवार को वलसाड के तीथल दरिया किनारे से पाया गया. लेकिन नाव पूरी तरह से टूट गई है. नाव में भारी नुकसान हुआ है. नाव मालिक बालूभाई के अनुसार लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. इस नाव पर मच्छी मार कर अपने घर का गुजारा करते है. जिससे बालूभाई टंडेल की परिस्थिति काफी खराब हो गयी है. अब सरकार के पास आशा लेकर बैठे है और मच्छीमार धंधे में फिर से खड़े हो सके इसे लेकर उमरसाड़ी माछीवाड़ी के उपसरपंच नानूभाई टंडेल तथा अग्रणी माछी समाज के जयराम नानूभाई टंडेल ने बालूभाई को आश्वासन दिया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें