विद्युत मोटर ठीक करने हेतु इलेक्ट्रीशियन ले गया था खाड़ी में
सिलवासा, सं. गुरुवार सुबह करीब साढ़े ९ बजे पिपरीया खाड़ी में लगे एक कंपनी के मोटर को सही करने गये दो श्रमिकों की करंट लगने से मौत हो गयी. इनदोनों श्रमिकों को इलेक्ट्रीशियन एवं फीटर वहां ले गये थे. घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को खाड़ी से बाहर निकाला गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर अग्रिम जांच शुरू किया है.
बताया जाता है कि सिलवासा के पिपरीया औद्योगिक विस्तार में स्थित वेकेंटेश्वर फिलामेंट कंपनी में मूल रूप से उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिला निवासी करीब १७ वर्षीय राजकुमार एवं पश्चिम बंगाल का रहने वाला करीब १६ वर्षीय सवदीप बैरा दोनों हेल्पर के रूप में कार्य करते थे. सवदीप करीब पांच माह पूर्व ही अपने गांव से आया था और इस कंपनी में काम कर रहा था. दोनों हेल्पर वर्तमान में पिपरीया विस्तार में ही रहते थे. इसी बीच बुधवार को राजकुमार नाईड ड्यूटी पर आया और फिर गुरुवार को उसे ओवरटाईम में रोक लिया गया. तब सुबह करीब साढ़े ९ बजे राजकुमार एवं सवदीप को इलेक्ट्रीशियन अवनेश कुमार एवं फीटर पूरन ङ्क्षसह, कंपनी के पीछे स्थित पिपरीया खाड़ी में कंपनी के लगे मोटर को सही करने हेतु ले गये. जहां पर यह दोनों हेल्पर खाड़ी के पानी में घुसे, लापरवाही से मोटर का तार खुला पड़ा था और मोटर के पाईप को सही करते वक्त अचानक दोनों को करंट लग गया. जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद मौके पर कंपनी प्रबंधन, स्थानीय लोग, पिपरीया पुलिस चौकी प्रभारी पीआई मनोज पटेल, फायरकर्मी पहुंचे और मशक्कत के बाद फायरकर्मियों ने शव को खाड़ी से ढूंढ़कर निकाला तथा पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. इस मामले में पुलिस ने कंपनी मैनेजर उपदेश यादव से पूछताछ करते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू की है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मृतक श्रमिकों के परिजन भी पहुंच गये थे. पुलिस ने घटना के संदर्भ में आरोपी मिल्टन कंपनी, बजारी फिलामेंट एवं वेंकेटेश्वर कंपनी के प्रबंधन के खिलाफ धारा ३०४-ए, २८७ एवं ३३७ आईपीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच कार्यवाही शुरू कर दी है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें