शुक्रवार, 5 अगस्त 2016

दुकान में चोरों ने किया हाथ साफ 

वापी, सं. वापी में दिन-प्रतिदिन चोरी की घटनाओं में वृद्घि देखने को मिल रही है. आये दिन चोर कही न कही अपनी करतूत को अंजाम दे रहे है. इसी क्रम में बुधवार रात को चोरों ने एक दुकान को अपना निशाना बनाया और वहां से नगदी सहित सामान की चोरी कर फरार हो गये. बताया जाता है कि वापी नेशनल हाईवे नंबर-8 पर स्थित सांई मेजिस्टी कॉम्पलेक्स में स्थित ए-टू-जेड नामक बैग की दूकान में बुधवार रात को चोर दुकान का शटर कोई साधन से ऊंचा कर अंदर प्रवेश किये. इसके बाद बैग और नगद 5 हजार की रकम चोरी कर फरार हो गये. गुरुवार सुबह में दूकान का शटर टूटा देखकर आसपास के दूकान मालिकों ने ए-टू-जेड  दूकान मालिक को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही तुरंत दुकान मालिक शब्बीर जे. लखानी दुकान पर पहुचे और पुलिस को इस घटना की जानकारी दी. उल्लेखनीय है कि वापी में चोरों का आतंक बढ़ रहा है. अभी मंगलवार रात में ही एक बैंक के ए.टी.एम. को तोडऩे का प्रयास किया गया था. ऐसा लग रहा है कि हाल में चोरों को पुलिस से डर नहीं है और चोर अपने करतूत को अंजाम देने में जुटे है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें