सूरत महा नगरपालिका और धरमपुर, पारडी नगरपालिका की टीमों द्वारा सफाई शुरू
वापी, सं. वलसाड जिला में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण जिला के कई निचले विस्तारों में भारी नुकसान हुआ है. जिससे वलसाड शहर सहित अन्य विस्तारों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी. बाढ़ का पानी निकलते ही बुधवार से ही वलसाड जिला समाहर्ता रेम्या मोहन के दिशा-निर्देशन में नागरिकों को प्राथमिक सुविधाओं जैसे पानी, बिजली और रास्ता की सेवाओं को पूर्वत करने के लिये तत्काल कार्य शुरू कर दिया है. नगरपालिका, पंचायत, वन विभाग, डीजीवीसीएल, मार्ग और मकान जैसे संबंधित विभागों को अपने विभाग के हस्तक में करने वाले कार्य पूर्ण करने की सूचना दी गई है. इसके उपरांत अमलीकरण अधिकारियों को नुकसान के आंकड़े का सर्वे कर रिपोर्ट भी देने की सूचना दी गई है. बाढ़ में नुकसान के भत्ता के बारे में सर्वे के लिए शहरी विस्तार में 10 से ज्यादा टीमों काम कर रही है. जिसमें स्ट्रकल्चर डैमेज, एसेसमेंट की जायेगी. नगरपालिका विस्तार तथा बाढ़ को लेकर असर हुए गांवों में बिमारी नहीं फैले इसके लिए सफाई और जंतुनाशक दवा छिड़कने का कार्य तात्कालिक शुरू किया गया. सूरत महा नगरपालिका के आरोग्य की एक टीम धरमपुर और पारडी नगरपालिका की एक-एक टीम तथा वलसाड नगरपालिका कर्मचारियों के मार्फत शहरी विस्तार में सफाई का कार्य शुरू किया गया है. इस सफाई कार्य में 22 ट्रैक्टर ट्रेलर, 5 जेसीबी और 4 टैम्पो जैसे साधनों का उपयोग किया गया है. असरग्रस्तों के लिये पीने की पानी और फ़ूड पैकेट का वितरण भी किया गया. इस पूरे कार्यप्रणाली पर वलसाड प्रांत अधिकारी शिप्रा की निगरानी है. आरोग्य विभाग द्वारा असरग्रस्त लोगों के लिये मोबाईल वैन और डॉक्टरों की मेडिकल टीम द्वारा उपचार की जा रही है और जिला के विविध विस्तारों में रास्तों पर पड़े वृक्ष और गिरे पत्थर को हटाने तथा बाढ़ में खराब हुए रास्तों को मरम्मत किया जा रहा है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें