शुक्रवार, 5 अगस्त 2016

दानह समाहर्ता ने वनाधिकार के १६६ क्लेम को दी मंजूरी 

सिलवासा, सं. संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली में वन अधिकार अधिनियम मामले में जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जा रही है. जिसके तहत पूर्व में भी प्रशासन ने कई क्लेम (दावे) की मंजूरी दी है, जिससे कई लोगों को जंगल-जमीन का अधिकार प्राप्त हुआ है. इसी क्रम में गुरुवार को भी विभिन्न पंचायतों के १६६ क्लेम की मंजूरी डिस्ट्रिक्ट लेवल कमेटी द्वारा दी गयी. इस संबंध में गुरुवार को सिलवासा समाहर्तालय में कलेक्टर गौरव सिंह राजावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई. जिसमें वन अधिकार अधिनियम के तहत गलोण्डा के ९२, खरडपाडा के ४४ तथा किलवणी पंचायत के ३० दावे को मंजूरी दी गयी. अब इन सभी १६६ क्लेम्स की मंजूरी के बाद कुछ ही दिनों में जमीन मालिकों को जंगल-जमीन का हक-अधिकार प्राप्त होगा. उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा प्रदेश के विभिन्न विस्तारों में रहने वाले आदिवासियों को जंगल-जमीन का हक प्रदान कराने हेतु प्रयास किया जा रहा है और विगत दिनों में कई पंचायतों में कई लोगों को इसका लाभ भी मिला है. गुरुवार को भी कलेक्टर ने १६६ क्लेम को मंजूरी दी है जिससे अब इन सभी लोगों को भी जल्द ही जंगल-जमीन का अधिकार प्राप्त होगा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें