बुधवार, 3 अगस्त 2016

बारिश के मद्देनजर कलेक्टर ने अधिकारियों संग की बैठक

सिलवासा, सं. संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली में हो रही मूसलाधार बारिश एवं मधुबन डैम से छोड़े जा रहे पानी को लेकर दानह जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क बना हुआ है. इसी के मद्देनजर मंगलवार को सिलवासा समाहर्तालय में जिला समाहर्ता गौरव सिंह राजावत ने सभी विभागों के अधिकारियों संग बैठक की. जानकारी के अनुसार दानह कलेक्टर द्वारा मधुबन डैम में से पानी छोड़े जाने एवं बारिश का प्रमाण अधिक होने के कारण मंगलवार को सुबह करीब 7 बजे तात्कालिक मीटिंग बुलायी गयी. जिसमें कलेक्टर ने नियुक्त किये गये नोडल ऑफिसरों के पास से परिस्थिति की समीक्षा की एवं दमणगंगा नदी से जुड़े असरग्रस्त विस्तारों रखोली, कुडाचा, मसाट, सामरवरणी, नरोली ब्रिज, पिपरीया, डोकमरडी में टीम को स्टैंडबाई किया गया. मधुबन डैम में से पानी छोड़ा जा रहा है. इस मीटिंग में स्वास्थ्य विभाग, फायर, पुलिस, डिजास्टर की टीम को कलेक्टर ने आवश्यक निर्देश भी दिया.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें