जिला प्रशासन सर्तक
वापी, सं. वलसाड जिला में भारी बारिश को लेकर औरंगा नदी में पानी का जलस्तर बढ़ गया है. जिससे नीचले विस्तारों में हनुमान भांगड़ा, लीलापोर और छिपवाड़ बारूडिय़ावाड, कश्मीर नगर के विस्तारों में स्थित घरों में भी पानी भर गये है. जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. धरमपुर तालुका में भी वडख़म्भा में स्थित पार नदी में पानी ज्यादा आने से ब्रिज में दरार पडऩे से जिला मार्ग और मकान विभाग की टीम द्वारा स्थल का निरीक्षण कर योग्य निराकरण किया जा रहा है. वापी तालुका में भी विविध विस्तारों में पानी भरने से असरग्रस्त हुए विस्तारों में प्रशासन द्वारा बचाव और राहत कार्य शुरू की गई है. भारी बारिश को लेकर जिला समाहर्ता रेम्या मोहन ने जिला में बचाव कार्य के लिए जिला डिजास्टर कंट्रोल रूम में उपस्थित रहकर जरूरी बचाव-राहत कार्य के लिए सतत निरीक्षण कर रही है. एन.डी.आर.एफ. की टीमें भी सूरत से मंगा ली गयी है. बचाव और राहत कार्य के लिए पुलिस की फ्लड कंपनी वलसाड और वापी में रखी गई है.
बारिश के पानी में विलुप्त हुआ चणोद मुख्य मार्ग
वापी में मूसलाधार बारिश को लेकर चणोद मुख्य मार्ग पर स्थित सिनेपार्क टॉकिज के सामने हर साल की भांति इस साल भी करीब २ से ३ फिट पानी भर गया है. जिससे वाहनों की आवाजाही ठप्प हो गई है. मुख्य मार्ग होने के कारण सिलवासा आने-जाने वाले वाहनों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. इस बात की जानकारी मिलते ही मामलतदार मनवीस और उमरगांव विधायक रमण पाटकर जायजा लेने मौके पर पहुंचे और पानी निकालने के लिए जे.सी.बी. और फायर ब्रिगेड का सहयोग लिया. हालांकि पानी के नाले भी पानी से पूरे भरे होने के कारण यह विकट समस्या ज्यादा समय रही, साथ में चणोद कॉलोनी एवं चणोद गांव में लोगों के घरों में पानी घुस जाने और घर के सामान का भारी नुकसान को लेकर विधायक रमण पाटकर आकर घरों और लोगों में मुलाकात किया.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें