दीव, सं. संघ प्रदेश दीव के वणांकबारा एवं बुचरवाड़ा में कार्यरत सरल सेवा केन्द्रों पर अब सप्ताह में सातों दिन आधार कार्ड बनवाने की सुविधा प्रदान करायी जाएगी. साथ ही वणांकबारा एवं बुचरवाड़ा में सरल सेवा केन्द्र पर आधार कार्ड बनवाने की सुविधा स्थायी रूप से उपलब्ध करायी गई है. पहले यह सेवा सप्ताह में सिर्फ पांच दिन प्रदान की जाती थी. अब यह सेवा सप्ताह में सातों दिन कार्यालय समय में प्रदान की जायेगी. इसके अलावे प्रशासन द्वारा यह भी जानकारी दी गयी है कि दीव स्थित आंगनवाड़ी केन्द्रों पर 0-5 साल के ब"चों के लिए टैबलेट बेस इनरॉलमेंट का विशेष कैम्प लगाया गया है. इस विस्तार में रहने वाले सभी लोग इस कैम्प का लाभ उठाकर अपना एवं ब"चों का आधार इनरॉलमेंट करायें. इसके साथ ही जिस व्यक्ति के पास आधार कार्ड नहीं होगा उन्हें भविष्य में सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता और राशन कार्ड लेने में दिक्कत हो सकती है. इसलिए दीव प्रशासन द्वारा सभी से आग्रह किया गया है कि जल्द से जल्द अपना आधार कार्ड बनवा लें.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें