शनिवार, 6 अगस्त 2016

इंडिया इंटरनेशनल ट्रैवल मार्ट का प्रशासक विक्रम देव दत्त ने किया शुभारंभ

तीन दिवसीय मार्ट में देश-विदेश से कई प्रतिनिधियों ने लिया है हिस्सा

सिलवासा, सं. बैंगलोर के व्हाइटफील्ड स्थित केटीपीओ ट्रेड सेंटर में इंडिया इंटरनेशनल ट्रैवल मार्ट का आयोजन ५ से ७ अगस्त-२०१६ के बीच किया गया है. तीन दिवसीय इस मार्ट का शुभारंभ शुक्रवार को संघ प्रदेश दमण-दीव, दादरा एवं नगर हवेली के प्रशासक विक्रम देव दत्त द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम में प्रशासक विक्रम देव दत्त मुख्य अतिथि के रूप से मौजूद थे. ट्रैवल मार्ट के उद्घाटन के उपरांत प्रशासक ने दानह पर्यटन विभाग के अधिकारी नितीन जिंदल एवं कई अन्य अधिकारियों के साथ ट्रैवल मार्ट में लगाये गये स्टॉल का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त किया. बता दें कि भारत के २० राज्यों एवं संगठनों तथा पर्यटन बोर्डों के साथ इंडिया इंटरनेशनल मार्ट विभिन्न क्षेत्रों के स्थलों की एक किस्म प्रदर्शन करेंगे जिसमें तीर्थ, रोमांच, संस्कृति एवं विरासत, समुंद्र तटों, पहाड़ों का समावेश है. इस तीन दिवसीय मार्ट में १० से अधिक देशों तथा भारत के २० राज्यों से करीब ४०० से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है. इसमें ट्रैवेल एजेंट और टूर ऑपरेटरों, डीएमसी, होटल एंड रिसॉर्ट्स, राष्ट्रीय पर्यटन संगठनों, परिभ्रमण, एयरलाइंस, ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल आदि शामिल है. इस वर्ष इसमें कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागी भी भाग ले रहे है. जिसमें थाईलैंड के पर्यटन प्राधिकरण एवं प्रतिनिधि मंडल, श्रीलंका पर्यटन एवं प्रतिनिधिमंडल, पर्यटन मलेशिया, न्यूजीलैंड, मालदीव से प्रतिनिधित्व, दुबई, नेपाल एवं अन्य कई स्थलों से प्रतिभागी शामिल हुए है. इंडिया इंटरनेशनल मार्ट की मुख्य विशेषता यह है कि इस वर्ष श्रीलंका एवं थाईलैंड भागीदार देश है. जबकि मलेशिया, दुबई एवं न्यूजीलैंड इवेंट के लिए फीचर देश है. इसके साथ ही मालदीव, शारजाह, ब्रिटेन, नेपाल एवं अन्य देश भी शामिल है. थाईलैंड, श्रीलंका एवं दुबई से अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि मंडल भी शामिल है. इसमें भारत देश के कई राज्यों एवं संघ प्रदेशों जिसमें गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, दमण-दीव एवं दादरा नगर हवेली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, पुंडुचेरी, आंध्र प्रदेश, हिमांचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, लक्षद्वीप द्वारा भी प्रतिनिधित्व किया जा रहा है. इसके साथ ही 200 से अधिक होटल और रिसॉर्ट पूरे भारत से भाग ले रहे हैं. १००० से अधिक छुट्टïी गंतव्यों के लिए स्पॉट बुकिंग पर विशेष छूट भी है. कुल मिलाकर देखा जाए तो इंडिया इंटरनेशनल मार्ट में कई प्रकार की जानकारियां लोगों को मिल रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें