शनिवार, 6 अगस्त 2016

चणोद कॉलोनी से इको कार चोरी 

वापी, सं. वापी में आये दिन वाहन चोरी की घटनायें प्रकाश में आ रही है. जिसमें चोर अक्सर ही टू-व्हिलर या फोर व्हिलर वाहनों की चोरी कर फरार हो रहे है. इसी क्रम में चणोद कॉलोनी से एक इको कार की चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि वापी के चणोद कॉलोनी के आर सी एल 78/930 में रहने वाले तुलसीभाई सदानंद इजवा अपने घर के बाहर में अपनी इको कार संख्या जीजे-15-सीबी-3448 को पार्क किये थे. रात को अपनी गाड़ी खड़ी कर वह घर जाकर सो गये और सुबह देखा तो वहां पर गाड़ी नहीं थी. जिसके बाद उन्होंने अपने स्तर से खोजबीन किया लेकिन वाहन का कहीं पता नहीं चलने पर उन्होंने वापी जी.आई.डी.सी. पुलिस थाने में घटना की जानकारी दी है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें