शनिवार, 6 अगस्त 2016

भंडारी समाज की बैठक सम्पन्न 

वापी, सं. पारडी भंडारी समाज की बैठक गुरुवार शाम को सांई हॉल में हुई. इस बैठक में भंडारी समाज के कामदार नेता स्व. गजानंदभाई पटेल की 32वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित किया गया. इसके साथ ही पारडी भंडारी समाज के पूर्व मंत्री स्व. पंकजभाई भगत के प्रथम पुण्यतिथि के निमित्त उन्हें भी श्रद्धांजलि दी गयी. इस मौके पर दोनों स्वजनों के परिवार, भिलाडवाला बैंक के चेयरमैन हर्षदभाई देसाई, सचिव देवेंन शाह, समाज के ट्रस्टी कांतिभाई पटेल, कमलेशभाई पटेल, प्रमुख जयंतिभाई पटेल, गोपालभाई भंडारी, मंत्री गिरीशभाई हेमंतभाई पटेल, पारडी पालिका के राजन भट्ट, अली अंसारी, युसूफभाई सहित समाज की अग्रणी दिप्ती बहन, नीलेशभाई पटेल, अनीताबेन पटेल और भंडारी समाज के कई लोग उपस्थित थे. स्व. गजानंद पटेल ने अतुल कंपनी के कामदार नेता के रूप में अपनी पहचान थी. उनका संघर्ष भरा जीवन के साथ वर्ष-1984 में मृत्यु हुई थी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें