गुरुवार, 4 अगस्त 2016

स्कूल में जल-जमाव के बाद की गयी साफ-सफाई 

वापी, सं. वापी में मंगलवार को पूरे दिन हुई झमाझम बारिश की वजह से कई नीचले ईलाकों में पानी भर गया था. जिसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इसी प्रकार से वापी के सी-टाईप में स्थित देसाई इंडियन स्कूल के 15 वर्ग खंडों में करीब डेढ़ फुट तक पानी भर जाने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. बुधवार को बारिश का पानी निकल जाने के बाद स्कूल संचालक जब स्कूल में पहुंचे तो क्लास की हालत काफी बदतर थी. कई क्लासों में कीचड़ भरा हुआ था. जिसकी वजह से वहां खड़ा रहना भी मुश्किल हो रहा था. बुधवार को स्कूल संचालकों ने विद्यार्थियों को छुट्टी देकर पूरे दिन स्कूल के इन 15 वर्ग खंडों का साफ सफाई का अभियान शुरु किया. जिसमें दमकल कर्मियों की भी सहायता ली गई. बता दें कि वापी में सी-टाईप में स्थित देसाई इंडियन स्कूल में मंगलवार को पूरे दिन हुई बारिश के चलते डेढ़ फुट तक कई क्लासों में पानी भर गया. बुधवार को जब स्कूल संचालक पानी उतरने के बाद स्कूल पर पहुंचे तब हर एक वर्ग खंड में काफी कीचड़ भरा हुआ था. तब संचालकों ने स्कूल में छुट्टी देकर पूरा दिन करीब 15 क्लास की साफ सफाई शुरू की. जिसमें वापी जीआईडीसी के दमकल कर्मियों को भी बुलाया गया. स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि सुबह जब वह लोग पहुंचे तब माहौल इतना खराब था कि वहां खड़ा रह पाना भी मुश्किल हो रहा था. हालांकि दमकल की गाड़ी आने पर करीब 15 क्लासों से पानी की बौछार कर गंदगी को दूर कर लिया गया है. इस दौरान स्कूल के कर्मचारी एवं शिक्षक भी साफ सफाई करते नजर आये. स्कूल में पानी भरने के कारण कई फाइल एवं दस्तावेज को नुकसान हुआ है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें