दमण, सं. संघ प्रदेश दमण में पिछले कई दिनों से बारिश लगातार जारी है. इस वर्ष हवामान विभाग की संभावना के मुताबिक ही सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की जा रही है. इस वर्ष अब तक दमण में कुल १४६६ एम.एम. बारिश दर्ज हुई है. जिसमें १ अगस्त को सबसे ज्यादा २६९.२ एम.एम. बारिश दर्ज हुई है. बता दें कि पिछले कई दिनों से दमण में लगातार बारिश जारी है. जिससे आम जनजीवन को काफी असर पहुंची है. कई जगहों पर जल-जमाव, पेड गिरने, दिवारे धंस जाने जैसी घटनायें भी हुई है. जिससे नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. प्रदेश के उपसमाहर्ता करणजीत सिंह वडोदरिया ने आने वाले २४ घंटों तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना व्यक्त की है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें