गुरुवार, 4 अगस्त 2016

भारी बारिश से नवनिर्मित सर्किट हाउस की दीवार ध्वस्त

कांट्रेक्ट के खिलाफ प्रशासक ने एफआईआर दर्ज करने के दिये निर्देश, संबंधित जुनियर इंजीनियर को किया गया सस्पेंड

सिलवासा, सं. सिलवासा में दमणगंगा नदी किनारे बनाये गये सर्किट हाउस की दीवार भारी बारिश की वजह से ध्वस्त हो गया. इस मामले को प्रशासक विक्रम देव दत्त ने गंभीरता से लेते हुए एक तरफ जहां उन्होंने कांट्रेक्ट के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने के निर्देश दिये है तो वहीं दूसरी तरफ संबंधित जुनियार इंजीनियर को भी सस्पेंड किया गया है. जानकारी के अनुसार दमणगंगा नदी किनारे बने नये सॢकट हाउस की दीवार दो दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते ध्वस्त हो गयी. संघ प्रदेश दमण-दीव, दादरा नगर हवेली के प्रशासक विक्रम देव दत्त ने तुरंत ही कार्रवाई करते हुए कांट्रेक्टर के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने के निर्देश दे दिये है. इसके साथ ही जुनियर इंजीनियर जिसकी निगरानी में निर्माण कार्य किया गया था उसे भी सस्पेंड करने के निर्देश दिये है. प्रशासक ने विकास आयुक्त को तुरंत जांच की टीम गठन करके सात दिनों में जांच रिपोर्ट सौंपने के भी निर्देश दिये है. बताया गया है कि विकास आयुक्त ने जुनियर इंजीनियर बी.एम.राठोड को सस्पेंड कर दिया है और कांट्रेक्टर के.एन.राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गयी है. बता दें कि करीब २२ करोड़ रुपए की लागत से इस नये सर्किट हाउस का निर्माण किया गया है, जिसकी दिवार ध्वस्त हो गयी है. बुधवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी इस नवनिर्मित सर्किट हाउस के ध्वस्त हुए दिवाल के पास अस्थायी व्यवस्था कर रहे थे. ताकि सर्किट हाउस पर अन्य कोई प्रकार का असर न हो सके.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें