जर्जरित पुलिस क्वार्टर से डी.सी. को कराया अवगत
दमण, सं. संघ प्रदेश दमण के सामाजिक कार्यकर्ता खुशमन ढीमर ने गुरुवार को अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ संघ प्रदेश के विकास आयुक्त व पीडब्ल्यूडी के सचिव जे.बी.सिंह से मुलाकात कर आरटीओ ऑफिस के सामने एवं सागर पेट्रोल पंप के सामने के पुलिस क्वार्टर की दयनीय स्थिति से अवगत कराया. इस दौरान खुशमन ढीमर ने विकास आयुक्त को बताया कि यह पुलिस क्वार्टर काफी पुराना और हाल में भयजनक, दयनीय एवं नाजुक स्थिति में है. उन्होंने बताया कि हाल ही में भारी बारिश के कारण इन पुलिस क्वार्टर्स के प्रवेश द्वार के पास घुटने भर पानी भर गया था. ढीमर ने बताया कि इस मुद्दे को हम पहले भी पूर्व विकास आयुक्त के समक्ष उठा चुके है तब उन्होंने इन स्थलों का दौरा कर स्थिति का जायजा भी लिया था. साथ ही पूर्व विकास आयुक्त ने बहुमंजिला पुलिस क्वार्टर बनाने का आश्वासन दिया था. सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विकास आयुक्त जे.बी.सिंह से कहा कि आप विकास आयुक्त के साथ पीडब्ल्यूडी सेक्रेटरी का भी जिम्मा संभाल रहे है. ऐसे में यहां पर नया आधुनिक बहुमंजिला पुलिस क्वार्टर्स का निर्माण कराया जाये ताकि पुलिस एवं उनके परिजन सुरक्षित रह सके. इस दौरान विकास आयुक्त जे.बी. ङ्क्षसह ने पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर के साथ चर्चा कर जल्द ही पुलिस क्वॉटर्स बनाने का आश्वासन दिया. विकास आयुक्त से मुलाकात के दौरान खुशमन ढीमर के साथ विनय देसाई, मुकूल राणा, पार्थ टेलर मौजूद थे.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें