बुधवार, 3 अगस्त 2016

विभिन्न विकासीय प्रकल्पों का प्रशासक ने किया उद्घाटन

सिलवासा, सं. मुक्ति दिवस के अवसर पर जहां पूरा प्रदेश खुशियों में सराबोर रहा वहीं पर प्रशासक विक्रम देव दत्त के हाथों विभिन्न विकासीय प्रकल्पों का उद्घाटन भी किया गया. इस अवसर पर प्रशासक ने सिलवासा सचिवालय मुख्य मार्ग पर नवनिर्मित आधुनिक साजो-स"ाा से सुस"िात भव्य विद्युत भवन का उद्घाटन फीता काटकर एवं नारियल तोड़कर किया. इस अवसर पर प्रशासक एवं सांसद के अलावा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विद्युत विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. उद्घाटन के उपरांत प्रशासक ने आलीशान भवन का निरीक्षण भी किया. तत्पश्चात सिलवासा से रांधा मार्ग को जोडऩे वाले नवनिर्मित डोकमरडी ब्रिज का भी लोकार्पण प्रशासक द्वारा किया गया. जहां पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे. इसके बाद दानह जिला पंचायत के नेतृत्व में गलोण्डा ग्राम पंचायत में नवनिर्मित भव्य गल्र्स हॉस्टल तथा किलवणी में प्राईमरी स्कूल का लोकार्पण प्रशासक विक्रम देव दत्त एवं सांसद नटू पटेल के साथ गणमान्य अतिथियों के हाथों से किया गया. जहां पर छात्राओं एवं छात्रों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा उपलब्ध कराने का सराहनीय प्रयास है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें