दमण, सं. संघ प्रदेश दमण में आगामी १८ अगस्त को नारियल पूर्णिमा बड़े ही उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा. इस अवसर पर पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी कई कार्यक्रमों का आयोजन बालभवन, प्रशासन एवं अन्य संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा. जानकारी के अनुसार १२ अगस्त को पूजा थाली कम्पटीशन, मेहंदी, कुकिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट तथा एक्सटेम्पोर का आयोजन बालभवन परिसर में सुबह ९ बजे से होगा. इसके बाद १६ अगस्त को नानी दमण स्थित कोली पटेल समाज हॉल में सुबह ९ बजे से म्युजिकल इंस्ट्रूमेंट्स एंड सिंगिंग कम्पटीशन होगा. १७ अगस्त को सुबह ९ बजे से ही इसी स्थान पर डांस दमण डांस कम्पटीशन होगा. तत्पश्चात १८ अगस्त को दोपहर तीन बजे से पूजा और फिर लायंस क्लब दमण द्वारा आयोजित बोट रेस एवं स्वीमिंग कम्पटीशन होगा. शाम ४ बजे कोस्टगार्ड दमण द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा, ५ बजे खेल विभाग द्वारा टग ऑफ वार का आयोजन होगा. फिर शाम ७ बजे से वेस्ट जोन कल्चर सेंटर उदयपुर एवं स्थानीय लोगों द्वारा डांस कार्यक्रम होगा. शाम साढ़े ८ बजे पुरस्कार वितरण होगा. इसके बाद १९ अगस्त को डब्ल्यूजेडसीसी उदयपुर के कलाकार नानी दमण के कोली पटेल समाज हॉल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और फिर २० अगस्त को सुबह दस बजे से भी यह प्रोग्राम नानी दमण के माछी महाजन में आयोजित होगा.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें