शनिवार, 6 अगस्त 2016

दानह में मनाया जा रहा विश्व स्तनपान सप्ताह

विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन जारी

सिलवासा, सं. संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली में इनदिनों विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है. जिसके तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इस संबंध में सिलवासा स्थित सा.खा.पो.वि. इाकई के निदर्शन अधिकारी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, खाद्य और पोषाहार बोर्ड, भारत सरकार द्वारा १ से ७ अगस्त तक आयोजित होने वाला विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ सिलवासा के आईटीआई कांफ्रेंश हॉल में किया गया. इस दौरान सेमिनार का भी आयोजन हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन वलसाड स्थित जे.पी.श्रोफ कॉलेज की प्राध्यापक डॉ. रश्मी देसाई ने दीप प्रज्जवलित कर किया. इस मौके पर संदीप वाणावलीकर, निदेशक अधिकारी खाद्य एवं पोषाहार बोर्ड, डॉ. बीना पटेल, कांताबेन पटेल, सीडीपीओ एवं प्रशांत चौधरी मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान विश्व स्तनपान सप्ताह की थीम स्तनपान:सतत विकास की पुंजी, इस विषय पर डॉ. रश्मी ने विशेष जानकारी दी साथ ही उन्होंने सगर्भा, घात्रीमाता, किशोरी एवं ६ माह से ६ साल तक के बच्चों को पुरक आहार से क्या लाभ होता है इसकी चर्चा की गयी. इस अवसर पर डॉ. बीना पटेल ने भी स्तनपान पर विशेष जानकारी दी. इस कार्यक्रम के शुरूआत में खाद्य एवं पोषाहार बोर्ड सिलवासा के प्रभारी अधिकारी संदीप वाणावलीकर ने यह सप्ताह मनाने का कारण बताया और कहा कि सभी नवजात शिशु के जन्द के बाद जल्द से जल्द एक घंटे के अंदर स्तनपान की शुरूआत करने से बाल मुत्यु के कमी ला सकते है. बच्चों में स्तनपान करने से मधुमेह, कैंसर की बिमारी होने की संभावना कम रहती है. बच्चों को ६ माह के अतिरिक्त पुरक आहार देना जरूरी है. इस कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य एवं पोषाहार के बारे में प्रदर्शन भी रखा गया था. इस कार्यक्रम में आई.सी.डी.एस., सुपरवाईजर, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, आरोग्य विभाग के कर्मचारी, एनजीओ के कार्यकर्ता के लिए सिम्पोसियम रखा गया था. बता दें कि २ अगस्त से ७ अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह का कार्यक्रम दानह में अलग-अलग जगहों पर किया जाएगा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें