कलेक्टर रेम्या मोहन की निगरानी में हो रहा राहत कार्य
वापी, सं. वलसाड जिला के असरग्रस्त विस्तारों में जंतुनाशक दवाओं का छिड़काव के साथ ही साफ-सफाई किया जा रहा है. वलसाड जिला समाहर्ता रेम्या मोहन की निगरानी में राहत कार्य जारी है. जानकारी के अनुसार पिछले दिनों वलसाड जिला में हुए भारी बारिश के कारण जिला में निचले विस्तारों में भारी नुकसान हुआ था और कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात नजर आ रहे थे. इन असरग्रस्त विस्तारों में जिला कलेक्टर रेम्या मोहन की नजर में जिला में आरोग्य से संबंधित तथा राहत कार्य शुरू किया गया है. जिला के आरोग्य विभाग द्वारा जिला के शहरी और ग्राम्य विस्तारों में बाढ़ को लेकर असरग्रस्त हुए विस्तारों में बिमारी न फैले इसके लिए सफाई और जंतुनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है. इसके साथ ही डॉक्टरों की टीम द्वारा आरोग्य संजीवनी के मार्फत से मेडिकल टीमों के सहयोग से ओ.पी.डी. चलाई जा रही है. जिसमें घर-घर सर्वेलेंस कर मरीजों का उपचार किया जा रहा है. इसके उपरांत घर-घर क्लोरोईन टेबलेट का वितरण तथा फोगिंग एवं बी.टी.आई. कार्य भी किया जा रहा है. इसके साथ ही सूरत महा नगरपालिका की स्वास्थ्य टीम, धरमपुर एवं पारडी और वलसाड नगरपालिका के आरोग्य कर्मचारियों के जरिये शहरी विस्तार में सफाई शुरू किया गया है. जिला के बाढ़ ग्रस्त विस्तारों में नुकसान का सर्वे का कार्य भी चालू है. बाद में नुकसान के भत्ते का कार्य किया जाएगा.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें