सिलवासा, सं. संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली के दादरा चेक पोस्ट के पास वन विभाग द्वारा बनाये गया केबिन, कंटेनर की टक्कर से ध्वस्त हो गया. इस घटना में किसी प्रकार की कोई जानहानि तो नहीं हुई है लेकिन केबिन सम्पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुका है. बताया जाता है कि वापी से सिलवासा की तरफ एक कंटेनर बुधवार दोपहर को आ रहा था. जैसे ही कंटेनर दादरा चेक पोस्ट के पास फॉरेस्ट डिपार्टमेंट द्वारा बनाये गये पक्के केबिन के पास पहुंचा वैसे ही चालक का नियंत्रण स्टेयरिंग पर से हट गया जिससे कंटेनर की भिड़ंत केबिन से हो गया. इस घटना में पूरा केबिन धराशायी हो गया. हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जानहानि नहीं हुई है. घटना की सूचना मिलते ही दादरा गांव के सरपंच, उपसरपंच सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कंटेनर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया. फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में अग्रिम जांच शुरू किया है. घटना की वजह से मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी और कुछ समय तक ट्रैफिक जाम की स्थिति भी नजर आयी.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें