बुधवार, 3 अगस्त 2016

एयरपोर्ट रोड पर जल-जमाव

दमण, सं. संघ प्रदेश दमण में पिछले कई दिनों से बारिश लगातार जारी है. जिसके चलते स्थानिकों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. दमण के एयरपोर्ट रोड पर भारी बारिश के चलते भारी जल-जमाव देखा गया. इस सड़क पर स्थित आरटीओ कार्यालय में भी दो से तीन फूट जल-जमाव हुआ. साथ ही इस क्षेत्र में स्थित पुलिस क्वॉर्टस में भी भारी मात्रा में जल-जमाव में स्थानिकों को दिक्कतें पेश आ रही है. इस क्षेत्र में हर वर्ष भारी जल-जमाव की स्थिति पैदा होती है. बावजूद इसके ठोस कदमों के अभाव में हर वर्ष यहां के स्थानिकों एवं वाहन चालकों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें