पुलिस ने जब्त किया ७.८४ लाख का शराब
वापी, सं. पारडी पुलिस ने दमणीझांपा हाईवे पर से एक ट्रक से लाखों का अवैध शराब जब्त किया है. इस मामले में ट्रक चालक मौके से फरार होने में सफल हो गया. परन्तु पुलिस ने ट्रक सहित करीब १८ लाख का मुद्दामाल अपने कब्जे में किया है. बताया जाता है कि पारडी पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम पारडी के दमणीझांपा फ्लाई ओवर ब्रिज के पास तैनात थे. इस दौरान दमण से आती एक ट्रक संख्या एमएच-48-एजी-0792 को पुलिस ने रूकवाने की कोशिश की, परंतु ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया. इसके बाद जब पुलिस ने ट्रक की जांच की तो अंदर से दारु का जत्था जिसमें करीब 11,615 बॉटल शराब जिसकी कीमत 7 लाख 84 हजार रुपए थे वह बरामद हुआ. जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया. इसके साथ ही ट्रक की कीमत 10 लाख सहित कुल मिलाकर करीब 18.10 लाख रुपए का मुद्दामाल के साथ में 200 गुनी भुसु जिसकी कीमत 25 हजार को अपने कब्जे में किया. पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध गुनाह दर्ज कर आगे की जांच पारडी पीएसआई कर रहे है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें