दमन की राजनीति में यह कोई नई बात नहीं है की जहां कांग्रेस और भाजपा साथ साथ खड़ी होती दिखाई देती हो, लेकिन मज़ेदार बात तो यह है कि साथ साथ होने के बाद भी दोनों पार्टियों के नेता जहां एक दूसरे को समय समय अपना समर्थन लेते-देते रहे वहीं समर्थन देने के बाद भी जनता के बीच ईमानदारी और निष्पक्ष राजनीति का ऐसा स्वांग करते रहे जैसे दमन में ईमानदार और निष्पक्ष नेता इनके अलावे और कोई हो ही ना!
बात दमन जिला पंचायत कि है सभी को मालूम है कि इस बार जिला पंचायत के अध्यक्ष व भाजपा के नेता सुरेश पटेल को कांग्रेस का समर्थन मिला हुआ है, और यह भी सभी को मालूम है कि पिछली बार जब जिला पंचायत के अध्यक्ष, कांग्रेस के नेता केतन पटेल थे, तब केतन पटेल को भाजपा नेता नवीन पटेल का समर्थन मिला हुआ था, कांग्रेस कि जिला पंचायत में केतन पटेल ने भाजपा के नेता नवीन पटेल को जिला पंचायत का उपाध्यक्ष बनाया था और अब जब जिला पंचायत में भाजपा के नेता सुरेश पटेल अध्यक्ष है तो कांग्रेस के नेता को उपाध्यक्ष बनाया हुआ है। यह दोनों मामले दमन कि राजनीति ओर जिला पंचायत के लिए भले ही शर्मिंदगी का कारण बने हो लेकिन सत्ता और कुर्सी के लालची नेताओं का शायद इनसे कोई नाता नहीं।
जिला पंचायत कि कार्यप्रणाली फिर से सीबीआई जांच के तर्ज पर!
पूर्व में कांग्रेस भाजपा में बंटवारा और इस बार भाजपा कांग्रेस में बंटवारा!
दमन में भाजपा कांग्रेस केवल जनता को उल्लू बनाने के लिए!
पहले कांग्रेसी नेता को भाजपा का समारथा था, अब भाजपाई नेता को कांग्रेस का समर्थन है!
[caption id="attachment_24787" align="alignright" width="300"] Ketan Patel Daman[/caption]
बताया जाता है कि भ्रष्टाचार के आरोप एवं सीबीआई जांच एक मुख्य कारण रही जिसके चलते दमन कि जनता ने कांग्रेस के अध्यक्ष केतन पटेल से जिला पंचायत कि सत्ता छिन ली, लेकिन बताया यह भी जाता है कि जिला पंचायत का रिवाज और कार्यप्रणाली अभी भी बिलकुल वैसी ही है जैसी केतन पटेल के नेतृत्व में थी जिला पंचायत का अध्यक्ष तो जनता ने अपने मताधिकार से बदल दिया लेकिन जिला पंचायत के नेता तथा अधिकारियों कि कमाउनीति को नहीं बदल सके।
सूत्रों का कहना है कि जिस प्रकार जिला पंचायत में विकास कार्य किए जा रहे है उन्हे देखकर लगता है कि जिला पंचायत कि यह कार्यप्रणाली कभी भी पुनः सीबीआई को जांच के लिए आमंत्रित कर सकती है।
Read More News About Daman Ketan Patel and Suresh Patel
Breaking News of Valsad, Vapi, Daman & Silvassa on Kranti Bhaskar Newspaper and Website.
शुक्रवार, 5 अगस्त 2016
सूखा पटेल भाजपा के नेता है या कांग्रेस के ?
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें