विभिन्न मुद्दों पर की गयी चर्चा
सिलवासा, सं. संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली के जिला समाहर्ता गौरव ङ्क्षसह राजावत की अध्यक्षता में सोमवार को खानवेल स्थित मिनी समाहर्तालय परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष रमण काकवा की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक में जिला पंचायत सदस्यों एवं सरपंचों की उपस्थिति में वन अधिकार अधिनियम-२००६ के तहत दानह के ५५ गांवों में आदिवासियों को जंगल-जमीन पर खेती का अधिकार देने के लिए चर्चा की गयी. इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय में ४२०० मामले आये थे. जिसमें से अब तक करीब ३७५ मामलों का निपटारा किया जा चुका है और उन्हें जंगल की जमीन पर अधिकार दे दिया गया है. इस संबंध में कलेक्टर गौरव ङ्क्षसह राजावत ने बताया कि जंगल-जमीन पर खेती का अधिकार देने के लिए प्रत्येक गांव में महिलाओं की संख्या एक-तिहाई होना जरूरी है. कई मामलों में ग्राम पंचायत में मंजूरी के लिए वापस भेजा गया है. इसके साथ ही बैठक में प्रदेश की जर्जरित पंचायत कार्यालयों के मरम्मतीकरण करने की मांग की गयी. जिन गांवों में पंचायत कार्यालय नहीं है वहां पर पंचायत कार्यालय बनाने पर भी चर्चा हुई. इसके अलावा अन्य कई मुद्दों पर भी चर्चा की गयी. इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रमण काकवा ने कहा कि खानवेल में मिनी समाहर्तालय बनाये जाने से इस विस्तार के आंतरिक इलाकों में रहने वाले आदिवासी समुदाय के लोगों को सिलवासा तक नहीं आना पड़ेगा. अब उनके कार्य खानवेल के मिनी कलेक्टर कार्यालय में ही आसानी से हो जाएगा. बैठक में कलेक्टर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के अलावा आरडीसी शिवम तिओटिया, मामलतदार नम्रता परमार, जिला पंचायत अधिकारी प्रकाश परमार सहित जिला पंचायत सदस्य एवं सरपंच मौजूद थे.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें