वापी, सं. वलसाड जिला के पारडी स्थित बगवाड़ा टोल नाका के पास हुए मारपीट मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार बगवाड़ा टोलनाका के पास बुधवार रात को दमण से नवसारी की तरफ जाने के लिए खड़े तीन मित्रों के बीच व्यापार के मामले में फरियादी दिलीप बाउर सोनी ने दो मित्रों के साथ मिलकर कांच की बोतल और लकड़ी से मारपीट कर लहुलुहान कर दिया. इस मामले में आरोपी सुभाष छेदीलाल पाल और आरोपी मोहित हरिवंश वर्मा के खिलाफ गुनाह दर्ज कर रेटलाव बिट के जमादार अमृत परमार ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पारडी पुलिश चौकी में लाया है. दोनों आरोपी नवसारी के विथल मंदिर के पास रहते है. पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्यवाही शुरू की है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें