शुक्रवार, 22 जुलाई 2016

पुलिस ने पकड़ा शराब भरा कार

वापी, सं. पारडी हाईवे पर विश्राम होटल के सामने शराब से भरी कार को पुलिस ने पकड़ा है. इसके साथ ही कार चालक भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है. जानकारी के अनुसार पारडी पुलिस चौकी में सेकेण्ड पीएसआई आर.एम.संगाडा की टीम को जानकारी मिली थी कि बुधवार रात करीब 1 बजे दमण से सूरत की तरफ क्वालिस कार संख्या जीजे-21-7911 से दारु का जत्था ले जाया जाएगा. इस सूचना के अधार पर पुलिस टीम पारडी हाईवे के विश्राम होटल के सामने पेट्रोलिंग करने लगी. तभी वह कार आने पर पुलिस ने उसे रोका और जांच करने पर गाड़ी से बिना पास परमिट के दारु के 1224 बोतल जिसकी कीमत करीब 65 हजार रुपए बरामद किया. इसके साथ ही पुलिस ने करीब २ लाख रुपए की गाड़ी सहित कुल मिलाकर 2 लाख 65 हजार रुपए का मुद्दामाल के साथ क्वालिस चालक  किशोर ईश्वर गामित, निवासी-कसवाव भगत फलिया तालुका व्यारा तापी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने प्रोहिबिशन का गुनाह दर्ज कर आगे की जांच शुरू किया है. इस मामले में माल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति को पुलिस ने वांटेड घोषित किया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें