दमण, सं. दमण-दीव और दानह के प्रशासनिक ओहदे पर विराजमान लोकेशचंद्र के कार्यों ने सच में प्रशासन के कद में न कि चार चांद लगाया बल्कि आम लोगों के विश्वास को जीतने में भी कामयाबी हासिल की है. मृदुभाषी स्वभाव के धनी लोकेशचंद्र के कंधों पर प्रशासक विक्रम देव दत्त ने दमण के सड़क-परिवहन विभाग, वैट तथा दमण और दानह पब्लिसिटी विभाग का खासा जिम्मेदारी वाला भार सौंपा है. जिसे लोकेशचंद्र बाखूब ढंग से निभाते हुए अपने अनुभव का परिचय दे रहे है.
हम आपकों बता दें कि दमण और दानह के प्रशासनिक खेेमे में अनुभव और वरिष्ठता के दृष्टिकोण से लोकेश चंद्र खासे रूप से स्थान बनाकर आम जन लोगों का अपने कार्यों से विश्वास जीतने में कामयाब हुए है. जब से उन्होंने इन विभागों की जवाबदारी अपने हाथों में थामी है तब से कहीं पर भी कोई भी शिकायत उनके खिलाफ नजर नहीं आयी है. इन विभागों के कार्यों की गाडी सरपट दौड़ लगा रही है. तभी तो प्रशासक महोदय उनपर महत्वपूर्ण विभागों की जवाबदारी सौंप न कि खुद निश्चिंत है बल्कि इस बात के लिए सजग कि लोकेशचंद्र दोनों प्रदेशों के लोगों का अपने विभागों के जरिये न कि दिल जीतेंगे बल्कि उन्हें खुशहाल भी रखेंगे. सबसे बड़ी बात लोकेशचंद्र में यह है कि उनके दफ्तर के दरवाजे हमेशा लोगों के लिए खुले रहते है और उनके मोबाईल नम्बर पर कोई भी उनसे उनके संबंधित विभाग की जानकारियां आधी रात को भी ले सकता है. वे सभी से हंसकर और प्रेम भाईचारे के साथ पेश आते है. उनकी यही खूबी दोनों प्रदेशों के लोगों के दिलों में उनके प्रति खासा स्थान बनाये हुए है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें