दमण, सं. संघ प्रदेश दमण के समाहर्तालय में आगामी २३ एवं २४ जुलाई को पासपोर्ट मेला का आयोजन किया गया है. जिसका लाभ दमण के पासपोर्ट आवेदक ले सकेंगे. इस मेले में पासपोर्ट आवेदकों को दस्तावेज के साथ उपस्थित रहना होगा. पासपोर्ट विभाग के मुंबई कार्यालय द्वारा दमण में लगातार अंतराल पर इस प्रकार के आयोजन किये जाते है. जिससे दमण के पासपोर्ट आवेदक पैसों और समय का व्यय बचाते हुए अपने क्षेत्र से ही पासपोर्ट बनवा सकें. दमण प्रशासन द्वारा पासपोर्ट विभाग को इस आयोजन के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये जाते है. दमण के उपसमाहर्ता करणजीत सिंह वडोदरिया ने बड़ी संख्या में आवेदकों को इस मेला का लाभ लेकर पासपोर्ट बनाने की अपील की है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें