गुरुवार, 21 जुलाई 2016

कंपनी में कार्य के दौरान ६ श्रमिक झुलसे

अस्पताल में चल रहा ईलाज

वापी, सं. वलसाड जिला के उमरगांव तालुका के सरीगाम जीआईडीसी में स्थित कोरोमंडल कंपनी में बुधवार शाम को मेंटनेंस डिपार्टमेंट में काम कर रहे करीब ६ श्रमिक झुलस गये. जिनका उपचार वापी के हरिया अस्पताल में चल रहा है. बताया गया है कि कंपनी में बुधवार शाम को मेंटनेंस डिपार्टमेंट में कंपनी के 5 व्यक्ति और कांट्रेक्टर की ओर से काम कर रहे 1 व्यक्ति को घास्केट बदलते वक्त गर्म भाप लग गया. जिससे यह सभी ६ श्रमिक झुलस गये. जिन्हें फिलहाल वापी के हरिया अस्पताल में उपचार हेतु लाया गया है. जहां सभी का ईलाज चल रहा है. इसमें कंपनी में काम कर रहे करीब ३३ वर्षीय सर्वेश सिंह, २४ वर्षीय अंकित निरंजन गजधर, २२ वर्षीय हिमांशु शेखर, ४५ वर्षीय द्वारिका सिंह, ३३ वर्षीय मनहर टंडेल और करीब २२ वर्षीय सुभम नामक श्रमिक शामिल है. बताया गया है कि कंपनी में मेंटनेंस का कार्य चल रहा था. उस बीच में यह हादसा हुआ. इन सभी कामगारों के हाथ और मुंह जला है और सभी का हरिया अस्पताल के में बर्निंग वॉर्ड में उपचार चल रहा है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें