गुरुवार, 21 जुलाई 2016

चोरों ने दो बंद फ्लैटों को बनाया निशाना

जेवरात सहित नगद रुपए की चोरी

दमण, सं. संघ प्रदेश दमण के खारीवाड विस्तार में स्थित एक बिल्डिंग के दो बंद फ्लैटों को चोरों ने अपना निशाना बनाया. इस दौरान चोरों ने इनदोनों फ्लैटों से जेवरात सहित नगद रुपए की चोरी कर फरार हो गये. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू की है. बताया जाता है कि दमण के खारीवाड़ क्षेत्र में स्थित रोयल प्राईड ईमारत में घर मालिकों की अनुपस्थिति का लाभ लेकर दो बंद घरों के ताले तोड़े गये. जिसमें पहले माले के फ्लैट नम्बर-१०४ एवं चौथे माले के फ्लैट नम्बर-४०२ में चोरी की गयी. इस दौरान चोर नगद एवं जेवरात की चोरी कर फरार हो गये है. घर मालिकों के शहर के बाहर होने की वजह से चोरी के मुद्दामाल का निश्चित पता नहीं चल पाया है. इस संबंध में दमण पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर अग्रिम जांच शुरू किया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें