मंगलवार, 19 जुलाई 2016

करंट लगने से बैल की मौत 

वापी, सं. वलसाड जिला के कापरड़ा तालुका के अस्टोल गांव में बिजली के करंट लगने से एक बैल की मौत हो गयी. बताया जाता है कि अस्टोल गांव के मूलीगांव फलिया में  रहने वाले एक व्यक्ति ने सोमवार सुबह अपने बैल को खेत में चराने ले गया. तब विद्युत डी.पी. के पास बैल चरने गया. उस समय बैल को जोरदार करंट लगा जिसकी वजह से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर इस तरह के हादसे हो रहे है. विद्युत डी.पी. खुला रखने के कारण इस बैल की मौत हुई. इस संबंध में सोनजीभाई बारकुभाई दलवी ने विद्युत विभाग में भी फरियाद दर्ज कराई है. घटना की जानकारी होने पर नानापोंढ़ा पुलिस मौके पर पहुंच कर पंचनामा किया. उल्लेखनीय है कि इस तरह कई बार विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर हादसे हो रहे है और जी.ई.बी. मौन धारण कर बैठी है. पहले भी पारडी में तीन लोगों की मौत हो गई थी. उसे लेकर भी कोई सबक नहीं लिया गया और फिर सोमवार को एक निर्दोष जानवर की मौत से लोगों में रोष व्याप्त है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें