मंगलवार, 19 जुलाई 2016

किसानों को बांटे गये धान के बीज 

सिलवासा, सं. संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली कृषि विभाग की तरफ से पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी प्रदेश के विभिन्न विस्तारों के किसानों को धान के बीज या यूं कहें कि धान के पौधों का वितरण किया गया. इन सभी बीजों को किसान अपने खेतों में लगायेंगे जिससे धान की अच्छी फसल हो सकेगी. सोमवार को सिलवासा कृषि फॉर्म हाउस पर प्रदेश के विभिन्न विस्तारों से काफी संख्या में किसानों की भीड़ रही और सभी ने कृषि विभाग से धान की बीज प्राप्त किया. इस संबंध में कृषि विभाग के सुपरवाईजर सुरेश भोया ने बताया कि सोमवार को करीब ५० किसानों को धान के बीज बांटे गये है और पूर्व में करीब ११० किसानों को यह बीज दिया गया था. हर साल यहां पर अच्छी नस्ल के धान के बीज विभाग द्वारा लगाये जाते है और किसानों को यह बीज बोने के लिए दिया जाता है. चूंकि सभी धान के बीज अलग-अलग प्रकार के होते है ऐसे में कम या ज्यादा बारिश से किसानों द्वारा लगाये गये धान के बीज खराब हो जाते है ऐसे में विभाग द्वारा इन किसानों को यह बीज उपलब्ध कराया जाता है. उन्होंने कहा कि यहां से किसानों को जया एवं अन्य प्रकार के धान के बीज का वितरण किया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें