वापी, सं. सोमवार को सुबह से ही वलसाड जिला के साथ ही दमण एवं दादरा नगर हवेली में बारिश का दौर जारी रहा. कभी धीमी तो कभी तेज बारिश होने से लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी. वापी में सुबह ७ बजे से लेकर शाम ४ बजे के बीच १३ एम.एम. बारिश दर्ज की गयी है. इस संबंध में वलसाड जिला फ्लड कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार वलसाड जिला में सोमवार सुबह ७ बजे तक पूरा हुए पिछले २४ घंटे के दौरान वलसाड तालुका में ११ एमएम, पारडी तालुका में १२ एमएम, वापी तालुका में १० एमएम, उमरगांव तालुका में १५ एमएम, धरमपुर तालुका में ०७ एमएम तथा कपराडा तालुका में ११ मी.मी. बारिश दर्ज की गयी है. मौसम के कुल बारिश पर नजर डाले तो वलसाड तालुका में ४७७ एम.एम., पारडी तालुका में ४२५, वापी तालुका में ५७०, उमरगांव तालुका में ८२१, धरमपुर तालुका में ५६१ एवं कपराडा तालुका में ८८१ एम.एम. बारिश अब तक दर्ज की गयी है. इसके साथ ही १८ जुलाई-२०१६ को सुबह ७ बजे से शाम ४ बजे तक वलसाड तालुका में ७ एमएम, पारडी तालुका में ३३ एमएम, वापी तालुका में १३ एमएम, उमरगांव तालुका में १०, धरमपुर तालुका में २१ एवं कपराडा तालुका में ३० एम.एम. बारिश दर्ज की गयी है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें