मंगलवार, 19 जुलाई 2016

किसान समाज गुजरात की बैठक सम्पन्न 

वापी, सं. वलसाड जिले के अटगाम में रविवार को किसान समाज गुजरात की बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में वलसाड एवं पारडी तालुका से होकर जाने वाले एक्सप्रेस हाईवे के प्रभावित किसानों को कानूनी कार्यवाही के लिए विस्तृत जानकारी दी गयी. इस दौरान उन्हें एक्सपे्रस हाईवे के विरोध के संदर्भ में आगे की रणनीति तैयार करने में सहयोग देने की बात उपस्थित किसानों ने कही. इस बैठक में किसान समाज गुजरात के कार्यकारी प्रमुख जयेश पटेल, दक्षिण गुजरात के प्रमुख जयेश पटेल, ओलपाड तालुका के प्रमुख रमेश पटेल मुख्य रूप से मौजूद थे. इसके साथ ही बैठक में स्थानीय अग्रणी किसान तथा हाईवे से प्रभावित किसान मौजूद थे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें