शनिवार, 23 जुलाई 2016

बस चालक द्वारा पुलिस कर्मी को चपेट में लेने का प्रयास 

वापी, सं. पारडी चार रास्ता के ओवरब्रिज पर मुंबई से अहमदाबाद की तरफ जाने वाले ट्रेक की तरफ का ब्रिज का कार्य सोमवार से चल रहा था. जिससे पारडी में रोज ट्रैफिक समस्या रहने के कारण जिला पुलिस द्वारा हाईवे के ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए पारडी में विविध जगहों पर पुलिस को तैनात किया गया है. पारडी दमणीझांपा सर्विस रोड पर मात्र छोटे वाहनों को डायवर्जन देकर ट्रैफिक को कंट्रोल किया जा रहा है. इसी बीच गुरुवार रात को उदवाडा की तरफ से समय ट्रावेल्स की लक्जरी बस संख्या जीजे-3-बीटी-0099 के चालक ने दमणीझांपा सर्विस रोड पर रखे जिला पुलिस के बैरल को हटाकर ट्रैफिक तोड़ कर जल्दी जाने को लेकर पारडी पुलिस चौकी का पुलिसकर्मी स्वप्नील और राहगीरों ने बस को खड़ा करने का प्रयास किया. लेकिन बस का चालक बस को पुलिस कर्मी पर चढ़ाने का प्रयास करता. एक्टिवा में खड़ा पुलिसकर्मी स्वप्निल तुरंत वहां से खिसक गया जिससे उसका आबाद बचाव हुआ और एक बड़ी घटना से बच गया. फिर भी बस चालक बस खड़ी नहीं की. पुलिस ने अन्य की मदद लेकर लक्जरी बस को पकड़ कर पारडी पुलिस  चौकी में लाया. जहां तैनात पुलिस कर्मियों ने चालक को ट्रैफिक का सेन्स सिखाकर लक्जरी बस चालक के पास से दंड वसूल किया. फिलहाल चल रहे हाईवे के कार्य को आई.आर.बी. अधिकारियों ने दो दिन में पूरा होने की बात कही है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें