सिलवासा, सं. संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली जिला पंचायत के शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज, देहरादून, रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला अत: सेवा शिक्षण संस्थान है. यह कॉलेज वर्ष १९२२ में स्थापित हुआ. जिसका प्रमुख उद्देश्य भारत के तीनों सेनाओं में छात्रों को पूर्ण रूप से तैयार कर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी पूणे में अग्रिम प्रशिक्षण के लिए भेजना है. इस कॉलेज में प्रवेश पाने के लिए केवल छात्र ही आवेदन करने के पात्र है. जुलाई-२०१७ के सत्र में प्रवेश के लिए परीक्षा देश के चुनिंदा स्थानों पर १ एवं २ दिसम्बर-२०१६ को होगा. इस परीक्षा में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा १ जुलाई-२०१७ को साढ़े ११ वर्ष से कम और १३ वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए अर्थात उम्मीदवार का जन्म २ जुलाई २००४ से पहले और १ जनवरी २००६ के बाद नहीं होनी चाहिए. कॉलेज में जुलाई-२०१७ सत्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवार को प्रवेश के समय अर्थात १ जुलाई २०१७ को किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से ७वीं कक्षा में अध्ययनरत या ७वीं कक्षा पास कर चुका हो. इसके लिए आगामी १ दिसम्बर को अंगे्रजी एवं गणित की लिखित परीक्षा होगी जबकि २ दिसम्बर को सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी. इसके साथ ही १० अप्रैल-२०१७ को मौखिक परीक्षा होगी. जिसमें प्रशिक्षणार्थी के बौद्घिक ज्ञान तथा व्यक्तित्व परीक्षण होगा. मौखिक परीक्षा केवल उन्ही उम्मीदवारों का होगा जो लिखित परीक्षा में पास होंगे. मौखिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का सैनिक अस्पतालों में स्वास्थ्य परीक्षण कराना होगा. जिन उम्मीदवारों का स्वास्थ्य ठीक पाया जाएगा केवल उन्ही का राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में प्रवेश के लिए चुने जाने पर विचार किया जाएगा. मौखिक परीक्षा के लिए केवल लिखित परीक्षा में उत्र्तीण उम्मीदवार जिन्होंने लिखित परीक्षा उस राज्य में दी है जिस राज्य में उनके माता-पिता सेवारत है उनकी मौखिक परीक्षा उस राज्य में होगी जिसके वे मूल निवासी प्रमाण पत्र का सत्यापन राज्य सरकार द्वारा मौखिक परीक्षा से पहले किया जाएगा. इसमें वार्षिक शुल्क ४२००० रुपए है जो कि समय-समय पर बढ़ सकता है. छात्रों को योग्यता के आधार पर संबंधित राज्य सरकारों से छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है. इसके साथ ही विज्ञप्ति में अन्य कई प्रकार की जानकारी दी गयी है. इस संबंध में आगामी ३० सितम्बर-२०१६ तक आवेदन पत्र की दो प्रतियां दानह जिला पंचायत के शिक्षा अधिकारी को भेजना होगा.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें