वापी, सं. पारडी नगरपालिका द्वारा पिछले दिनों से शुरू किये गये आवारा पशुओं को पकडऩे का अभियान जारी है. इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों से आवारा पशुओं को पकड़ा जा रहा है. जिन्हें पारडी स्थित दारायश पारडीवाला के फार्म में रखा जा रहा है. जानकारी के अनुसार पारडी नगर में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर पारडी नगरपालिका के इंचार्ज चीफ ऑफिसर यास्मिन शेख ने पालिका के सेनेटरी विभाग को नगर में से आवारा पशुओं को पकड़ कर उन्हें पारडी जीआईडीसी के पास स्थित दारायश पारडीवाला के फार्म में रखने की सुविधा दी गई है. आवारा पशुओं के कारण पारडी के सर्विस रोड, चार रस्ता, दमनीझांपा, बस स्टैण्ड जैसे स्थल पर कई बार एक्सीडेंट हुए थे. जिसे ध्यान में लेते हुए इंचार्ज सी.ओ. यास्मिन शेख ने बताया था कि सभी पशु मालिक अपने पशुओं को न छोड़े और पशुओं को घर पर ही बांधकर देखभाल मालिक खुद करे. यदि कोई भी आवारा पशु दिखेंगे तो उस पशु को पालिका द्वारा पकड़ कर ट्रैक्टर द्वारा दाराभाई के फार्म में गौ-शाला की व्यवस्था की गई है. वही किसी भी व्यक्ति को आवारा पशुओं की समस्या के मामले में मामलतदार यास्मिन शेख और पारडी पालिका का संपर्क करने को कहा गया है. इस समस्या को हल करने के लिए पालिका प्रमुख रतनबेन पटेल की टीम साथ है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें