सिलवासा, सं. संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली प्रशासन ने आधार कार्ड बनाने के दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके तहत प्रदेश के तमाम पटेलादों में कैम्प लगाकर आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. दूसरे चरण की इस प्रक्रिया में खासतौर पर हाल के जन्मे बच्चों एवं ५ साल से कम आयु के बच्चों के आधार कार्ड बनाने पर जोर दिया जा रहा है. इसके तहत प्रदेश के ३०३ आंगनवाड़ी केन्द्र के कई बच्चों का उनके माता-पिता के आधार कार्ड के डेटा के आधार पर पंजीकरण कर उन्हें आधार कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा. आधार कार्ड की उपयोगिता हेल्थ कार्ड, विद्यालय प्रवेश जैसे अन्य कार्यों में बढ़ गयी है. इसके साथ ही सिलवासा स्थित श्री विनोबाभावे सिविल अस्पताल में जन्मे बच्चों का तुरंत ही आधार पंजीकरण कर लिया जाएगा. इसके अलावा डोर-टू-डोर पंजीकरण करके भी आधार कार्ड उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें