मंगलवार, 19 जुलाई 2016

घर में हुई चोरी मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

4 आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से दूर

वापी, सं. पिछले 13 जुलाई को वापी स्थित सरोवर को.ऑ. हाउसिंग सोसायटी के फ्लैट नम्बर-302 में हुई चोरी मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस मामले में अभी चार अन्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है. जानकारी के अनुसार पिछले १३ जुलाई को सरोवर सोसायटी के फ्लैट नम्बर-३०२ में रहने वाले निखिल कुमार अरुणभाई जैन के घर में बिल्डिंग के ही चौकीदार नवीन बिक तथा सुखसागर एवं वॉचमैन प्रेमसिंह ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया था और घर में रखे कबाट में से 4 लाख 70 हजार रुपए तथा कबाट के अंदर लॉकर में रखे सोना के कंगन, कान की बुट्टी, दो सोने की चेन, सोना-चांदी के सिक्के सहित कुल करीब 8 लाख 45 हजार रुपए का माल-सामान की चोरी कर फरार हो गये थे. इस मामले में चोरी की फरियाद पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी.

इस मामले में वलसाड पुलिस अधीक्षक प्रेमवीर सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस ने जांच शुरू की. जांच के दौरान वापी के डूंगरा विस्तार में रहने वाले नेपाली वॉचमैनों की पूछताछ शुरू की गयी और इस चोरी के आरोपियों की छोटी से छोटी जानकारी हासिल करने की कोशिश की गई. पुलिस को मिली गुप्त जानकारी के आधार पर वापी टाउन तथा एस.ओ.जी. की टीम बनाकर अलग-अलग विस्तारों में आरोपियों की शोध शुरू की गयी. जांच के दौरान इस गुनाह में आरोपियों की मदद करने की बात पता चली. जांच करने के बाद जानकारी मिली कि आरोपी चोरी करने के बाद सूरत गये है. जिसके बाद पुलिस सूरत जाकर आरोपी नवीन तथा प्रेमसिंह की जांच शुरू की. लेकिन इनका कोई पता नहीं चला. लेकिन पुलिस ने उनके साथ का आरोपी लक्ष्मी उर्फ लक्ष्मण भक्ते उफऱ् भगत टम्टा निवासी नेपाल, हाल निवासी मोटा-वराछा सूरत से पूछताछ की तो आरोपी ने कुबुल किया कि वह भी इन गुनाह में सलग्न था. आरोपी जहां रह रहे थे वहां पर जांच करने पर चोरी का मुद्दामाल में सोने की कंगन 3,  सोने की कटी बंगड़ी 1-10 ग्राम का बिस्किट एक कटी बंगड़ी का टुकड़ा दो मंगलसूत्र सेट, 1 लाख 7 हजार रुपए नगद भी पुलिस ने बरामद किया. आरोपी से पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि इस चोरी में कुल 5 आरोपी थे. जिसमे प्रेमसिंह, नवीन, गोरख तथा अशोक भी शामिल है. सभी आरोपी चोरी करने के बाद सूरत चले गये और मुद्दामाल का भाग कर दिया.

बता दें कि यह सभी आरोपी अलग-अलग जगह पर अच्छी-अच्छी सोसयटियों में चौकीदार के रूप में नौकरी करते है. पहले नौकरी कर गये चौकीदार बनकर रह जाते है और सोसायटी में रहते संपन्न परिवारों के घर को निशाना बनाते थे. अन्य आरोपी चौकीदार बिल्डिंग के चौकीदार को मिलाने आते रहते है और घर की रेकी करते रहते है. चौकीदार होने के नाते बिल्डिंग के लोग उस पर भरोसा कर लेते है और बातों बातों में लोगों के पास से बाहर जाने की जानकारी हासिल कर लेते है. जैसे ही कोई सम्पन्न परिवार के लोग घर से बाहर जाते है और घर में कोई नहीं रहते तो उस समय बिल्डिंग का चौकीदार ही अपने अन्य दोस्तों को बुलाकर घर से चोरी कर दूर चला जाता है. फिलहाल उपरोक्त कार्यवाही में वापी टाउन थाना के पीआई आर.जी. देसाई, पीएसआई पी.के.पटेल तथा पीएसआई बी.एम.पटेल एवं एस.ओ.जी. पुलिस ने सख्त मेहनत कर इस गुनाह को डिटेन किया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें