प्रशासक के निर्देश के बाद दानह के तमाम पटेलादों में होगा कार्यक्रम
लोगों के बुनियादी सुविधाओं को सरल बनाने हेतु जि.पं. द्वारा एक और पहल होगा - जि.पं. अध्यक्ष
सिलवासा, सं. संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली में आगामी २६ जुलाई से विभिन्न पटेलादों में जिला पंचायत आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा. जिसके तहत मौके पर ही स्थानीय लोगों की कई समस्याओं का निराकरण किया जाएगा. इस संबंध में दादरा नगर हवेली जिला पंचायत के उपाध्यक्ष महेश गावित द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि दादरा एवं नगर हवेली जिला पंचायत द्वारा आगामी २६ जुलाई से जिला पंचायत आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा. जिसकी शुरूआत रांधा पटेलाद से होगा. जिला पंचायत के सत्ताधिशों द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन हो इसके लिए कार्यवाही शुरू की गयी थी. प्रशासक के निर्देश के बाद अब दादरा नगर हवेली के तमाम पटेलादों में जिला पंचायत आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन होगा.
जिला पंचायत अध्यक्ष रमण काकवा तथा उपाध्यक्ष महेश गावित के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सीईओ नितीन जिंदल का मुख्य मार्गदर्शन रहेगा. जिसमें जिला पंचायत के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, डीपीओ, सीडीपीओ, जिला पंचायत के सदस्यों, सरपंच, शिक्षण विभाग, बांधकाम विभाग, इरिगेशन सहित जिला पंचायत द्वारा होने वाले विकास के कार्यों से जुड़े अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे.
इस संबंध में जिला पंचायत प्रमुख तथा उपप्रमुख ने बताया कि जिला पंचायत द्वारा लोगों के बुनियादी सुविधायें सरल हो सके इसके लिए इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जिसमें चुने जनप्रतिनिधियों को खास प्रकार की जवाबदारी सौंपा जाएगा. जिला पंचायत द्वारा हुए कामों जिसमें रोड, पीने की पानी, शौचालय, आवास, स्कूल की व्यवस्था सहित मध्याह्नï भोजन की भी जांच की जाएगी. नये कार्यों के लिए एक्शन प्लान के तहत चर्चा होगी. लोगों के कार्यों का निराकरण मौके पर ही हो इसके लिए खास प्रयास होगा. विकास को तेजी देने के लिए चुने गये जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामजनों को विश्वास में लेकर महत्व के निर्णय लिये जायेंगे. प्रति माह २ से ३ पंचायतों को जिला पंचायत आपके द्वार कार्यक्रम में कवर किया जाएगा.
इस शिविर में जिला समाहर्ता से भी आग्रह किया जाएगा कि प्रशासन के, लोगों के साथ जुड़े विभागों जिसमें मामलतदार कार्यालय, सप्लाई विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहें. ताकि लोगों के उपयोगी कार्यों जिसमें राशन कार्ड, आवक का दाखिला, जाति-वतनी का दाखिला, हेल्थ चेकअप वगैरह का भी स्थल पर ही निराकरण किया जा सके.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें