सिलवासा, सं. शुक्रवार को सिलवासा के बेस्ता फलिया से आदिवासी एकता परिषद द्वारा रैली निकाली गयी. इस रैली को दानह जिला पंचायत प्रमुख रमण काकवा ने झंडी दिखाकर रवाना किया. आगामी ९ अगस्त को विश्व आदिवासी गौरव दिवस निमित्त कार्यक्रम का आयोजन होगा. जिसके संदर्भ में यह बाईक रैली का आयोजन किया गया था. यह रैली सिलवासा के विविध विस्तारों के साथ ही ग्रामीण विस्तारों में भी भ्रमण किया. तत्पश्चात यह रैली सिलवासा के आदिवासी भवन के पास पहुंची. जहां पर आदिवासी एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रभु टोकया ने कहा कि आदिवासी को मूल निवासी कहा जाता है. उन्होंने कहा कि आदिवासियों को सिर्फ वोट के लिए उपयोग न किया जाये और उनके विकास के लिए भी उचित कार्यवाही करना चाहिए. उन्होंने कहा कि समाज के कई कुरिवाज है जिन्हें दूर कर अपने समाज का विकास करना है. उन्होंने कहा कि प्रशासन जिस तरह से करोड़ों रुपए खर्च कर योगा दिवस मनाता है उसी तरह से ९ अगस्त को मनाये जाने वाले विश्व आदिवासी गौरव दिवस कार्यक्रम में भी योग्य सहकार देने की अपेक्षा रखा.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें