शनिवार, 23 जुलाई 2016

आजादी दिवस पर वीर शहीदों को दी गयी श्रद्घांजलि

२२ जुलाई १९५४ को दादरा को पुर्तगाली शासन से मिली थी आजादी

सिलवासा, सं. संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली के दादरा ग्रुप ग्राम पंचायत के आजादी दिवस पर शुक्रवार को मुक्ति के वीर शहीदों को श्रद्घांजलि दी गयी. इस दौरान ग्राम पंचायत के सदस्य एवं अग्रणी मौजूद थे. जानकारी के अनुसार दादरा गांव को पुर्तगाल शासन में से २२ जुलाई १९५४ को मुक्ति मिली थी. इस दौरान कई लोग शहीद भी हुये थे. शुक्रवार को दादरा के मुक्ति दिवस निमित्त दादरा स्थित शहीद चौक में स्वतंत्र्य संग्राम में शहीद हुए सेनानियों को याद कर उन्हें श्रद्घांजलि दी गयी. इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य भारतीबेन, उपसरपंच कमलेश देसाई सहित ग्राम पंचायत के अन्य सदस्य एवं अग्रणी मौजूद थे. इस मौके पर दादरा में आदिवासी एकता परिषद के कई सदस्यों ने भी शहीद चौक पर शहीदों को श्रद्घांजलि अर्पित किया था. इस दौरान परिषद के प्रभु टोकयो सहित काफी संख्या में पदाधिकारी भी मौजूद थे.

उल्लेखनीय है कि संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली को पूर्ण रूप से पुर्तगाली शासन से २ अगस्त १९५४ को आजाद कराया गया था. इस लड़ाई में इस प्रदेश के कई लोगों ने अपनी महत्ती भूमिका अदा की थी और कई लोग शहीद भी हुये थे. सर्वप्रथम २२ जुलाई १९५४ को दादरा क्षेत्र को आजाद कराया गया था और फिर योजना बनाकर पूरे प्रदेश को पुर्तगालियों से आजाद कराया गया था. शुक्रवार को दादरा के आजादी दिवस पर शहीद वीर सपूतों को श्रद्घांजलि दी गयी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें