वापी, सं. वापी के गुंजन विस्तार में स्थित सेफरॉन सैलून में काम करने वाला एक युवक पिछले १८ जुलाई से लापता हो गया है. इस संबंध में जीआईडीसी पुलिस थाने में फरियाद दर्ज करायी गयी है. बताया जाता है कि सेफरॉन सैलून में काम करने वाला ताजिब रजा जो यहां पर पिछले करीब 7 महीनों से काम करता था. वह पिछले 18 जुलाई की शाम करीब 5 बजे सैलून में बिना किसी को कुछ बताये कहीं चला गया. जब दुकान मालिक अपने दुकान पर आये तो वहां काम करने वाले व्यक्ति ने बताया कि ताजिब तो शाम से ही दुकान से निकल चुका है. उसके बाद से आज तक ताजिब रजा की कोई खबर नहीं मिली है. इस संबंध में शुक्रवार को शाहनवाज ने जी.आई.डी.सी पुलिस थाने में ताजिब रजा की गुमशुदा की फरियाद दी है. इस संबंध में आगे की जांच जी.आई.डी.सी. पुलिस कर रही है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें