वापी, सं. वलसाड के कॉलेज रोड पर हाल ही में बनायी गयी गटर के आसपास में बिना भरे हुए जगह में एक गाय गिर गई थी. गाय तो 1 दिन पहले ही यहां फंसी हुई थी. लेकिन वहां से आने-जाने वालों को इसका पता ही नहीं था. इसी बीच सोमवार सुबह पड़ोस में ही स्थित एक सोसायटी के किसी रहवासी ने एनीमल रेस्क्यू ग्रुप के सदस्यों को फोन किया. जिसके बाद तुरंत ही गु्रप के सदस्य मौके पर पहुंचे और गाय को बचाने का कार्य शुरू किया. करीब 25 से 30 सदस्यों के इस ग्रुप ने मशक्कत के बाद गाय को खड्डïे से बाहर निकाला. ऐसे में अब यह सवाल उठता है कि ऐसे कामों में होने वाले लापरवाही का जवाबदार कौन है? जो इसे देखकर भी अनदेखा करते है और आसपास के रहवासी जिसने ऐसे कामों को देखकर भी इसकी रजुआत नहीं करते है और सब सह लेते है. यह तो गाय थी इसलिए किसी को शायद ज्यादा दु:ख न हो लेकिन अगर कोई अपना इस तरीके से गिरा हुआ होता तो क्या होता? यहां रहने वाले रहिशों ने बार-बार सरपंच को फरियाद करने पर भी इसका किसी भी प्रकार का हल नहीं किया गया था. जिसका खामियाजा बेजुबान गाय को भोगना पड़ा. इस घटना में गाय के आगे के पैर में फ्रैक्चर हुआ था और शरीर के कई भागों में चोट लगी है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें