मंगलवार, 19 जुलाई 2016

पुलिस ने १० जुआरियों को पकड़ा 

वापी, सं. वापी जीआईडीसी पुलिस ने तीन पत्ती का जुआ खेल रहे १० जुआरियों को पकड़ा है. इसके साथ ही भिलाड़ पुलिस ने भी जुआ खेलते ७ लोगों को पकड़ा है. दोनों मामलों में पुलिस ने १७ जुआरियों को पकड़ा है साथ ही बाईक, मोबाईल एवं नगद रुपए भी जब्त किया है. इस संबंध में वापी जीआईडीसी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को वापी जीआईडीसी पुलिस ने 10 जुआरियों को लक्की होटल के पीछे के खुले जगह से तीनपत्ती का जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा है. पुलिस ने इन सभी के पास से 16,800 रुपए का मुद्दामाल भी कब्जे में किया है. इस कार्यवाही में पुलिस ने शाहनवाज जवार खान, लतीफ़ अब्दुल, मेहशाद खान, जाफर खान, जावेद खान, मिनाज खान, इमरान खान, मकबूल सैय्यद, इमरान शयुद्दीन पठान तथा आरफत खान को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू की है.

इसी तरह से भिलाड पुलिस ने भी करमबेला में तीनपत्ती जुआ खेलते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया था. इसमें पुलिस ने सभी आरोपियों के अलावा 4 बाईक, 2 मोबाईल और नकद 1250 रुपए के साथ ही कुल 82000 रुपए का मुद्दामाल भी जब्त किया था. इस मामले में भिलाड़ पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच कार्यवाही शुरू की है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें